संस्कृत पू्र्णतया वैज्ञानिक तथा सक्षम भाषा है : प्रो. मेनन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय में संस्कृत दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विधिवत वेद पूजन कुलगुरु प्रो.विजय कुमार सीजी ने वेदों का पूजन किया। उन्होंने संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा अपने आप में परिपूर्ण भाषा है। विश्व की सबसे प्राचीन भाषा होने के साथ संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी भी है। विश्व भर की भाषाएं संस्कृत से प्रभावित तथा अनुप्राणित हैं। संस्कृत पू्र्णतया वैज्ञानिक तथा सक्षम भाषा है जिसके व्याकरण में कोई भी त्रुटि नहीं है। संस्कृत ने पूरी दुनिया का ध्यानाकर्षण किया है। संपूर्ण विश्व में इसका अध्ययन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्रमश: वेदों का पाठ किया गया। वेद विभागीय आचार्य डॉ. पतंजलि कुमार पांडेय, प्रणव कश्यप , सत्यव्रत पांडेय ने वेद पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आचार्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। जानकारी डॉ.दिनेश चौबे ने दी।










