Popup Image
Advertisement

सावन का बाजार : मार्केट में बढ़ी रौनक, शिवभक्ति से जुड़े सामानों की बिक्री बढ़ी

पहले दिन ही आए 2.23 लाख श्रद्धालु

Advertisement

उज्जैन। सावन में धर्मनगरी उज्जैन पूरी तरह शिवमय हो गई है। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और इसका सीधा असर मार्केट में दिखाई दे रहा है। महाकाल मंदिर परिसर, महाकाल मार्ग, हरसिद्धि क्षेत्र और आसपास के बाजारों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। ऐसे में शिवभक्ति से जुड़े वस्त्र, पूजन सामग्री, रुद्राक्ष, शिवलिंग और धार्मिक स्मृति चिन्हों की बिक्री में इजाफा हो गया है।

गुरुवार को सावन का पहला दिन था और इस दिन २,२३,५४२ श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। भक्तों की भीड़ बढऩे के साथ ही बाजार में रौनक भी बढ़ गई है। ऐसे में कारोबार तेजी से चल निकला है।

Advertisement

जय महाकाल की प्रिंट वाली टी-शर्ट पहली पसंद

महाकाल मार्ग पर दुकान संचालित करने वाले व्यापारी अमित जैन ने बताया कि इस साल जय महाकाल और महाकाल नाम प्रिंट वाली टी-शर्ट पहली पसंद बनी हुई है। श्री महाकाल क नाम वाले गमछे और अंगवस्त्र भी अच्छे बिक रहे हैं। भगवान शिव को अर्पित करने वाले विशेष गमछों की मांग भी खूब है। यह गमछे वेलवेट के बने हैं और लोग जमकर खरीदी कर रहे हैं।

Advertisement

मां नर्मदा के पत्थरों के शिवलिंग

सावन में प्राकृतिक शिवलिंगों की खरीदी भी खूब हो रही है। यह मां नर्मदा नदी के प्राकृतिक पत्थरों से तैयार किए गए हैं। इन्हें विशेष नर्मदेश्वर शिवलिंग नाम दिया गया है।

रुद्राक्ष मालाओं की भी खासी बिक्री

जैन बताते हैं कि रुद्राक्ष की विभिन्न प्रकार की मालाओं की भी बिक्री अच्छी हो रही है। डमरू, त्रिशूल, शिव परिवार की प्रतिमाएं, भगवान शिव के पोस्टर एवं फ्रेम, पूजा थाल, बेलपत्र पात्र, तांबे के जलपात्र, पूजन सामग्री और अन्य धार्मिक वस्तुओं की बिक्री भी बढ़ी है। कई दुकानदारों ने तो श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त स्टॉक मंगाया है ताकि मांग के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

सोमवार को और बढ़ सकता है व्यापार

सावन-भादौ मास के प्रत्येक सोमवार पर व्यापार और बढऩे की संभावना बताई जा रही है। इसे देखते हुए व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि सावन का महीना पूरे वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक सीजन में से एक होता है, जिससे स्थानीय कारोबार को भी गति मिलती है।

महाकाल का सावन, प्रोटोकॉल जारी, बस प्रवेश गेट बदला

उज्जैन। सावन के महीने में श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन बंद नहीं किए गए हैं, सिर्फ गेट बदले गए हैं। प्रोटोकॉल वाले दर्शनार्थी गेट नंबर १ और हरसिद्धि मंदिर के पास वाले गेट से प्रवेश कर दर्शन कर सकते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर रील डाली गई थी

। इसमें प्रोटोकॉल दर्शन बंद होने का हवाला दिया गया था। मंदिर ्र प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रोटोकॉल दर्शन बंद नहीं किए गए हैं, सिर्फ गेट बदला गया है। पहले प्रोटोकॉल दर्शनार्थी शंख द्वार से आ-जा सकते थे। अब उन्हें शीघ्र दर्शन वाले गेट नंबर १ और हरसिद्धि मंदिर के पास वाले गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। इसी तरह भस्मार्ती का प्रोटोकॉल भी पहले की ही तरह है। उसमें भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें