Advertisement

काव्य गोष्ठी में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत स्वरचित रचनाएं पढी़

सरल काव्यांजलि ने आज़ाद व तिलक का स्मरण किया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन संस्था सरल काव्यांजलि एवं रेडियो दस्तक द्वारा महान स्वाधीनता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चन्द्रशेखर आज़ाद की जयन्ती मनाई गयी। संस्था के राजेंद्र देवधरे ने बताया कि इस अवसर पर रेडियो दस्तक (90.8 एफएम) पर आयोजित काव्य गोष्ठी में संस्था सदस्यों ने राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत रचनाएं पढी़ं।

इस अवसर पर दुबई से पधारे साहित्यकार डॉ. नितिन उपाध्ये सपत्निकउपस्थित थे। संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह व पुस्तकें भेंट कर उपाध्ये का सम्मान किया गया। संस्था के डॉ. संजय नागर, सन्तोष सुपेकर, मानसिंह शरद, आशीष श्रीवास्तव अश्क, वी.एस. गेहलोत, आशागंगा शिरढोणकर, प्रदीप शर्मा सरल, रामचन्द्र धर्मदासानी, डॉ. रफीक नागौरी, माया बधेका और सुगनचन्द्र जैन उपस्थित थे। संचालन नितिन पोल व डॉ. रफीक नागौरी ने किया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें