Popup Image
Advertisement

पांच दिन बाद पंचकोशी यात्रा के शिवरथ का नगर प्रवेश

उज्जैन। पंचकोशी यात्रा में शामिल शिवरथ ने नगर प्रवेश किया। संस्थापक अशोक प्रजापत ने बताया कि निशक्त यात्रियों के सहयोग के लिए पंचकोशी यात्रा में शिवरथ 30 वर्ष से अपनी सेवाएं दे रहा है। शिवरथ के उडांसा पड़ाव पर पहुंचने पर मनीष हेड़ा ने आरती पूजन किया।
यहां से शिवरथ कोयला फाटक, चामुण्डा माता चौराहा, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, एटलस चौराहा, नई सडक़, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक,गोपाल मंदिर ं पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, कार्तिक चौक, दानीगेट चौराहा होते हुए क्षिप्रा तट (छोटी रपट) पर पहुंचा। यहां पर रथ की आरती की गई एवं रथ के साथ चलने वाले यात्री अष्टतीर्थी यात्रा के लिए रवाना हुए।

Advertisement

अग्रवाल परिवार ने की 25 हजार पंचकोशी यात्रियों के लिए भोजन-आवास सेवा

उज्जैन। सत्यनारायण अग्रवाल जेसी मील परिवार ने इस साल भी पंचकोशी के उंडासा पड़ाव पर 25000 से अधिक यात्रियों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था की। भंडारा रोजाना सुबह 7 से रात्रि 10 बजे तक चला।
श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आयुष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजदेवी नारायण यादव, महाराजश्री जयवर्धन भारद्वाज, पूर्व यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल आदि ने किया। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, जयकिशन अग्रवाल, मधुर चौधरी, सत्यनारायण अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष आयुष अग्रवाल, जगदीश गोयल, रामबाबू गोयल, नरेंद्र गुप्ता, मोहित अग्रवाल, मनोहर गर्ग, वंश अग्रवाल, श्लोक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement

श्री महाकाल शयन आरती भक्त मंडल ने की पंचकोशीयात्रियों की सेवा
उज्जैन। श्री महाकाल शयन आरती भक्त मंडल ने पंचकोशी यात्रियों को दर्द की गोली, ग्लूकोस पैकेट, पुदीना की गोली, ओआरएस के पैकेट, आंखों का ड्रॉप, दर्द का मलहम, छाले के तेल और पारलेजी के बिस्कुट वितरित किए। महाकाल शयन आरती भक्त मंडल के महेंद्र कटियार ने बताया कि पिछले 26 वर्षो से भक्त मंडल ने पंचकोशी यात्रियों की सेवा कर रहा है। इस दौरान खेमसिंह तोमर, विमल मूंदड़ा, पवन जैन, पंडित चंद्रशेखर वशिष्ठ, राजेश अग्रवाल, शैलेंद्र जोशी, अजय करपे, धर्मेंद्र परिहार, विशाल सोनी, महेश राठौर, राहुल तिलवे, पंकज जैन, दुष्यंत मंडलोई, दुर्गा यादव, रूचि तोमर, नमृता सोनी, काजल लस्करी, बबली मिश्रा आदि ने सेवाएं दी।

पंचकोशी यात्रियों को पिलाया ठंडा पानी
उज्जैन। मेरी संवेदना वेलफेयर सोसायटी ने गर्मी से राहत के लिए पंचकोशी यात्रियों को फ्रूटी, केले एवं जल का वितरण किया गया।
सचिव आभा बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से संस्था अध्यक्ष मनीषा सुराणा, सीता शर्मा, प्रशंसा अग्रवाल, सोनिया कुमावत, गायत्री पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें