Popup Image
Advertisement

श्राद्ध पक्ष : नीलगंगा सरोवर में नि:शुल्क करवा रहे तर्पण

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जूना अखाड़ा स्थित नीलगंगा सरोवर में संस्था तेरा तुझको अर्पण द्वारा श्राद्ध पक्ष में नित्य नि:शुल्क तर्पण कराये जा रहे हैं। संस्था के मुकेश खंडेलवाल एवं हरिश शर्मा ने बताया कि माह की प्रति अमावस्या एवं श्रद्धपक्ष में नित्य, स्कंध पुराण में वर्णित स्थल नीलगंगा सरोवर जूना अखाड़ा में पूर्वजों की स्मृति में लगभग 200 श्रद्धालुओं द्वारा नित्य तर्पण कार्य किया जाता है। सभी तर्पणकर्ता तर्पण के पश्चात अपनी श्रद्धानुसार पंडितजी को दक्षिणा देते हैं जो कि अनिवार्य नहीं रहती है।

Advertisement

संस्था द्वारा तर्पणकर्ता से केवल सोला लाने का आग्रह किया जाता है एवं समस्त पूजन सामग्री जिसमें आसन, जलपात्र, लोटा, पूज्न थाली, विष्णु भगवान की पूजा हेतु पात्र प्रसाद नि:शुल्क उपलब्ध रहता है। तर्पण किये जाने हेतु जलपात्र में क्षिप्रा नदी, महाकाल कुंड का जल, गंगा नर्मदा जल एवं सप्त सरोवर का जल मिश्रीत रहता है।

कुश ग्रहिणी अमावस्या के मुहूर्त में ली गई कुशा से जौ तिल, दूध, पुष्प, तुलसी एवं अन्य पूजन सामग्री के द्वारा विद्वान पंडितों के माध्यम से देव ऋषि दिव्य मनुष्य यम एवं पूर्वजों हेतु तर्पण किया जाता है। संस्था द्वारा तर्पण के उक्त कार्य को तर्पणकर्ता पूर्ण एकाग्रता और तल्लीनता से करता है क्योंकि इस पौराणिक पवित्र और शांत स्थल पर अन्य कोई व्यवधान नहीं होता है। तर्पणकर्ता सुबह 8 बजे नीलगंगा जूना अखाड़ा स्थित अर्पण किये जाने वाले स्थान
पर आकर सीधे पूजन कार्य हेतु बैठता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें