Advertisement

सिंगर अरिजीत सिंह पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, भस्म आरती में हुए शामिल

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान सिंगर अरिजीत सिंह रविवार तड़के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ बाबा महाकाल के दर्शन किए, बल्कि भस्म आरती में भी शामिल हुए।सुप्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान वे नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना करते हुए नजर आए। भस्म आरती के बाद उन्होंने ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

Advertisement

इस अवसर पर सिंगर अरिजीत सिंह ने कहा कि, बाबा के दरबार आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत दिनों से बाबा महाकाल के दर्शन करने की सोच रहा था। अब बाबा महाकाल की कृपा से उनके समक्ष आने की अनुमति मिली, जिसके चलते अब उनके दर्शन-पूजन कर पाया।आपकों बता दें कि आज इंदौर में एक बार फिर शानदार लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट होने वाला है।

इसी के चलते अरिजीत एमपी आए हैं। कॉन्सर्ट से पहले अरिजीत ने बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किया है। बता दें कि, शाम को शहर के सी-21 एस्टेट ग्राउंड में अरिजीत सिंह परफॉर्म करेंगे। बताया जा रहा है कि, शो में 20 हजार से अधिक दर्शक आएंगे। शो में हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम इस्तेमाल हो रहा है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें