Advertisement

Singham Again से करीना कपूर का फर्स्ट लुक आउट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर अपनी पॉपुलर फ्रेंजाइजी फिल्म ‘सिंघम’ की तीसरा पार्ट ‘सिंघम 3’ लेकर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ के स्टार्स के लुक रिवील कर रहे हैं।

Advertisement

कुछ दिन पहले ही फिल्म से ATS चीफ वीर सूर्यवंशी अक्षय कुमार का लुक रिवील किया गया था। रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अब करीना कपूर की भी एंट्री हो गई है। फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर और किरदार का नाम रिवील कर दिया गया है।

फिल्म की लीड कास्ट करीना कपूर और अजय देवगन के साथ फिल्म में कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म से जुड़े किरदारों के लुक भी लगातार रिलीज किए जा रहे हैं।

Advertisement

सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो एक साथ नजर आएंगे। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम (2011) , सिंघम रिटर्न (2014), सिंबा (2018) और सूर्यवंशी (2021) शामिल हैं। अब इस कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर साथ नजर आएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें