Advertisement

तापमान में मामूली गिरावट, शीतलहर जारी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कड़ाके की ठंड ने शहरवासियों को मामूली राहत दी है। हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य (15 डिग्री) से नीचे बना हुआ है। दिन का तापमान जरूर अभी भी थोड़ा ज्यादा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शहर में शीतलहर का दौर अभी जारी रहेगा। खासकर सुबह और शाम के समय इसका असर काफी महसूस किया जाएगा। बीती रात भी तापमान में मामूली 0.2 डिग्री की गिरावट रही और यह 11.5 से घटकर 11.3 पर पहुंच गया। दिन के तापमान में भी गिरावट रही और यह 30.5  से नीचे गिर कर 29.5 डिग्री रहा।

Advertisement

गर्म कपड़ों में नजर आए लोग
सुबह और शाम के समय पड़ रही तेजी सर्दी के कारण लोग अब इस समय गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। तेज ठंड के कारण सुबह के समय सैर पर निकलने वाले सैलानियों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। वह या तो कम आ रहे हैं, या सुबह देर से सैर पर निकल रहे हैं।

तापमान एक नजर में

Advertisement

तारीख न्यूनतम अधिकतम

7 नवंबर   13.0       29.0
8 नवंबर   10.4       29.4
9 नवंबर   10.5       29.7
10 नवंबर 11.0      30.5
11 नवंबर 11.5      29.5
12 नवंबर 11.3 –

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें