Advertisement

जहरीली शराब कांड: उज्जैन का तस्कर भोपाल से गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात में उज्जैन से शराब की तस्करी हो रही है। भावनगर में हुए जहरीली शराब कांड में शराब उज्जैन से भेजी गई थी। गुजरात पुलिस ने उज्जैन के एक आरोपी को भोपाल से हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

Advertisement

दरसअल, भावनगर के खरकड़ी गांव में 16 अगस्त से शराबी पीने के बाद लोगों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ था। इन लोगों ने एक पार्टी मेें शराब पी थी। 9 लोगों की मौत और 60 के गंभीर होने के बाद शराब कहां से आई इसका पता लगाया गया था। पता चला था कि यह शराब उज्जैन के बेगमबाग में रहने वाले रईस और जुनैद ने सप्लाई की थी।

बुधवार सुबह गुजरात पुलिस की दो टीम ने बेगमबाग क्षेत्र में रईस रफीक अंसारी और जुनैद की तलाश में दबिश दी। उनके परिजन शाहरूख, मो. अनीस और आदिल को भी महाकाल थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दबिश समय रईस भोपाल में था। ऐसे में गुजरात पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और उसकी ससुराल में दबिश दी। यहां से रईस को पुलिस अपने साथ ले गई है। रईस मूल रूप से बेगमबाग उज्जैन का है, पर वह गुजरात में ठिकाना बनाकर अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहा था। गांधी नगर गुजरात की पुलिस टीम भी गुरुवार को उज्जैन पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस को रईस के अलावा जुनैद की भी तलाश है।

Advertisement

दो टीमें आई थीं
गुजरात पुलिस की दो टीमें महाकाल थाने पर शराब तस्कर की तलाश में पहुंची थीं। बेगमबाग से रईस नामक युवक के परिजन को थाने लाकर पूछताछ की गई। बाद में परिजनों को छोड़ दिया गया।
गगन बादल, थाना प्रभारी महाकाल

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें