Popup Image
Advertisement

तैराकी प्रशिक्षण शिविर का समापन, पुरस्कार वितरित

अप्राजी व्यायामशाला कर रही है अच्छा काम : तोमर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन अ.प्रा.जी व्यायाम शाला द्वारा शिप्रा नदी पर आयोजित 60 दिवसीय तैराकी प्रशिक्षण शिविर के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह हिमांशु व्यास अध्यक्ष मां शिप्रा तैराक दल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता रामचंद्र सोलपंखी ने की।

इस अवसर पर रश्मि परमार उपसंचालक वित्त विशेष रूप से उपस्थित रही। बालिकाओं द्वारा प्रार्थना गुरु वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालक-बालिकाओं ने योग की प्रस्तुति दी। संस्था परिचय एवं स्वागत भाषण संस्था के अजय विपट ने दिया। शिविर संयोजक विनोद चौरसिया ने अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement

विशेष अतिथि पत्रकार सुखरामसिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि छोटी उम्र में व्यायाम एवं तैराकी सर्वश्रेष्ठ व्यायाम है। अप्राजी व्यायामशाला संस्था एक अच्छा कार्य कर रही है। तैराकी शिविर में बालक बालिकाओं की प्रतियोगिता में बालक वर्ग में हर्षिल शर्मा प्रथम, नील त्रिवेदी द्वितीय, मयंक मेघवाल तृतीय, बालिका वर्ग में निशा वर्मा प्रथम, नमामि शर्मा द्वितीय, हिमांशी तृतीय स्थान पर रही। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणथिर्यो को खेल विभाग द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र वितरण किए गए। संचालन गजानंद रामी ने किया। आभार गोपाल व्यास ने माना। कार्यक्रम में महेंद्र जैन, गजेंद्र मेहता, कमल चौहान, अशोक मालवीय आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें