Popup Image
Advertisement

थरूर ने फैमिली राजनीति पर साधा निशाना, कहा वंशवाद छोडऩा चाहिए

कुछ लोगों को लगता है राजनीति नेहरू गांधी परिवार का जन्मसिद्ध अधिकार…

Advertisement

नईदिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत की वंशवादी राजनीति की आलोचना की है। थरूर ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन प्रोजेक्ट सिंडिकेट में लिखे अपने लेख में कहा- भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है। जब तक राजनीति परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, तब तक लोकतांत्रिक सरकार का असली मतलब पूरा नहीं हो सकेगा। थरूर ने ‘ ‘Indian Politics Are a Family Business” लेख में लिखा- यह समय है, जब भारत को वंशवाद (परिवारवाद) छोड़कर योग्यता आधारित व्यवस्था अपनानी चाहिए। इसके लिए कानूनी रूप से तय कार्यकाल, आंतरिक पार्टी चुनाव और मतदाताओं को जागरूक करने जैसे मूलभूत सुधार जरूरी हैं।

थरूर ने अपने लेख में नेहरू-गांधी परिवार को भारत का सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार बताया। उन्होंने लिखा कि इस परिवार की विरासत आजादी के आंदोलन से जुड़ी है, लेकिन इसी कारण लोगों में यह सोच भी बढ़ी है कि राजनीति कुछ परिवारों का जन्मसिद्ध अधिकार है। थरूर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों ने भी पीढिय़ों तक सत्ता संभाली है। थरूर ने लेख में ओडिशा में नवीन पटनायक, महाराष्ट्र में उद्धव और आदित्य ठाकरे, उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव, बिहार में रामविलास और चिराग पासवान का उदाहरण दिया।

Advertisement

कांग्रेस के भविष्य को लेकर निराशा : मालवीय
भाजपा ने इसे राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर असंतोष का संकेत बताया। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि थरूर की यह टिप्पणी कांग्रेस के भविष्य को लेकर उनकी निराशा दिखाती है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने थरूर के लेख को बेहद सूझबूझ भरा बताया। उन्होंने कहा- थरूर ने सही लिखा है कि गांधी परिवार ने भारतीय राजनीति को पारिवारिक व्यवसाय बना दिया है। थरूर अब खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने ही दल के नेपो किड राहुल गांधी पर सीधा हमला किया है।

परिवारवाद राजनीति तक सीमित नहीं : राज
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि परिवारवाद सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, डॉक्टर, व्यापारी और अभिनेता भी अपने परिवार की राह पर चलते हैं। उदित राज ने आगे कहा कि असली समस्या यह है कि अवसर कुछ परिवारों तक सीमित रह जाते हैं, जिससे बाकी लोगों के लिए आगे बढऩे के मौके कम हो जाते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी कहा कि परिवारवाद सिर्फ राजनीति में नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा- लोकतंत्र में फैसला जनता करती है।

Advertisement

कई बार मोदी सरकार की तारीफ कर चुके थरूर
थरूर कई बार पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग बयान देकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और वैश्विक दृष्टि की तारीफ की थी। हाल ही में वे विदेश नीति से जुड़ी पहल ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ में भारत के राजनयिक प्रतिनिधि की भूमिका में भी नजर आए। उनके हाल के बयानों में केंद्र सरकार की विदेश नीति और कुछ विपक्षी राज्यों की नीतियों की तारीफ शामिल रही हंै।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें