Advertisement

औघड़ बाबा बोला…एक क्विंटल आटा दान करो, 5100 रुपए दो, नहीं तो अनिष्ट होगा

प्रयागराज के श्रद्धालुओं से दो हजार की ठगने के बाद दिया श्राप, पुलिस ने रुपए वापस कराए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बहन और दोस्तों के साथ भस्मार्ती दर्शन कर लौट रहे युवक को औघड़ बाबा ने महाकाल मंदिर के बाहर रोका और एक क्विंटल आटा दान में मांगा। बातों में उलझाकर उससे दो हजार रुपए ऐंठ लिए और फिर नाराज होने का नाटक कर श्राप दे दिया। ठगाए श्रद्धालु महाकाल थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाबा से श्रद्धालुओं के रुपए वापस कराए।

अमित सिंह पिता क्रांतिकुमार सिंह निवासी प्रयागराज ने बताया कि वह अपनी बहन भावना सिंह व दोस्त रोशन पटेल, आकाश के साथ प्रयागराज से आए थे। सुबह भस्मार्ती के बाद मंदिर से बाहर निकले। उन्हें एक औघड़ बाबा मिले। उन्होंने दान में एक क्विंटल आटे मांगा, असमर्थता जताई तो कहने लगे 5100 रुपए दे दो। नकद रुपए नहीं होने की बात कही तो बाबा ने क्यूआर कोड देकर ऑनलाइन रुपए मांगे। अमित सिंह ने बहन भावना से 1500 रुपए, दोस्त रोशन से 200 और स्वयं ने 300 रुपए ऑनलाइन दान कर दिए। इसके बाद भी बाबा ने अमित सिंह को श्राप दे दिया। बाबा ने धमकी भी दी कि क्यूआर कोड पर शाम तक 3000 रुपए डाल देना नहीं तो जीवन में बहुत बुरा होगा।

Advertisement

भावना आहत हुई तो थाने आए
अमित सिंह ने बताया कि हमारे पास खर्चे के ही नकद रुपए थे। बाबा जिद करने लगे तो श्रद्धा न होते हुए भी उन्हें 2000 रुपए ऑनलाइन दान कर दिए, लेकिन जब उन्होंने श्राप देकर अनर्गल बातें कहीं तो भावना आहत हो गई। बाबा की शिकायत करने थाने आए। आवेदन दिया तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सहयोग किया।

एएसआई की सतर्कता काम आई

Advertisement

महाकाल थाने में पदस्थ एएसआई श्रवण कुमार ने आवेदन प्राप्त होते ही औघड़ बाबा की तलाश शुरू की साथ ही उसके मोबाइल पर कॉल किया। बाबा पहले तो ठगी की शिकायत सुनकर आनाकानी करने लगा। जब एएसआई ने उन्हें थाने आकर रुपए वापस करने की बात कही तो बाबा ने थाने आने से इंकार कर दिया। बाबा को पुलिस ने समझाया कि यदि अमित सिंह के रुपए वापस नहीं किए तो केस दर्ज किया जाएगा। इससे घबराकर बाबा ने अमित सिंह के क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन रुपए वापस कर दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें