पिता ने किया था एसपी से मिलवाने का वादा, एसपी ही खुद घर पहुंच गए

उज्जैन। नागेश्वरधाम में रहने वाले 7 साल के सहस्त्रजीत का चेहरा रविवार शाम 7 बजे उस समय अचानक दमक गया, जब एसपी प्रदीप शर्मा उसके घर मिलने पहुंच गए। दरअसल, सहस्त्र सेंटमेरी स्कूल में सेकेंड क्लास में पढ़ता है। स्कूल आते-जाते वह पिता मनमोहन तिवारी से एसपी से मिलाने की जिद करता था।
Advertisement
सात महीने से यह सिलसिला चल रहा था। संस्कृत टीचर मनमोहन ने कहा था कि तुम कोई बड़ा काम करोगे तो एसपी तुमसे मिलेेंगे। हाल में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के दूसरे फेज में सहस्त्र ने एक वीडियो संदेश जारी किया। यह एसपी को पसंद आया तो वह उससे मिलने उसके घर पहुंच गए। एसपी को अपने बीच देखकर सहस्त्र दंग रह गया।
Advertisement









