Advertisement

महाकाल की पहली सवारी सोमवार को निकलेगी सडक़ों का निर्माण अंतिम चरण में, नालियों का काम बाकी

एक दिन में पूरा कैसे होगा निर्माण, टूटे मकानों और चलते निर्माण के बीच निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी

Advertisement

कमलेश पांडे| उज्जैन। श्रावण मास के पहले सोमवार पर 3 अगस्त को महाकाल की पहली सवारी राजसी अंदाज में निकलेगी। सवारी मार्ग पर सडक़ चौड़ी करण के लिए मकान टूटे हैं, पर नालियों के निर्माणकार्य चल रहे हैं। सवारी निकलने में एक ही दिन का समय बचा है। सडक़ किनारे के कई टूटे मकानों का निर्माण चल रहा है तो कई ऐसे ही खंडहर की तरह पड़े हैं।

सवारी के रास्ते पर सडक़ निर्माण का काम 80 प्रतिशत हो चुका है परंतु नालियां बनाने का काम अभी बाकी है। इन्हीं के बीच भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। सवारी मार्ग के कई स्थानों पर निर्माण कार्य चलने के कारण रास्ते बंद हैं और लोगों ने आसपास की गलियों के रास्ते को बायपास बनाया है। निर्माणकार्य के अलावा बिजली कंपनी के कर्मचारी भी डीपी और लाइन की मरम्मत में लगे हुए हैं।

Advertisement

महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहा होते हुए गुदरी चौराहा

सावन के पहले सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की राजसी सवारी शाम ठीक 4:०0 बजे मंदिर से निकलेगी तथा महाकाल चौराहे तक आएगी। मंदिर से चौराहे तक की सडक़ पर बैरिकेडस रखकर आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ता बनाया है। ये बैरिकेडस सवारी के दौरान व्यवस्था में काम आएंगे। महाकाल चौराहे से सवारी गुदरी चौराहे के लिए मुड़ेगी। यह रास्ता संकरा होने और चार पहिया वाहनों के कारण दिन में अक्सर जाम लगता रहता है।

Advertisement

गुदरी चौराहे से रामघाट तक

गुदरी चौराहे से सवारी बख्शी बाजार, कहारवाड़ी, हरसिद्धि की पाल होते हुए शाम करीब 4:45 बजे रामघाट पहुंचेगी जहां पूजन होगा। हरसिद्धि की पाल से रामघाट तक सडक़ चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सडक़ किनारे नालियों का काम बाकी है। जहां काम चल रहा है वहां रास्ता बंद है और लोग आसपास की गलियों से निकल रहे हैं। इस मार्ग पर शुक्रवार को बिजली कर्मचारी डीपी और लाइन के तार सुधारने का काम कर रहे थे।

रामघाट से ढाबा रोड

रामघाट से सवारी रामानुज कोट पहुंचेगी। इस मार्ग पर भी सडक़ का काम चल रहा है। रामानुज कोट से सवारी कार्तिक चौक, खाती समाज जगन्नाथ मंदिर होते हुए ढाबा रोड पहुंचेगी। ढाबा रोड पर चौराहे का निर्माण हो गया है और सडक़ का काम चल रहा है।

ढाबा रोड से कमरी माग

ढाबा रोड से सवारी छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौक होते हुए महाकाल चौराहा फिर महाकाल मंदिर पहुंचेगी। सडक़ चौड़ीकरण के लिए कमरी मार्ग चौराहे से छत्री चौक तक सडक़ का काम अंतिम चरण में है। यहां भी नालियों का काम बाकी है। पेवर ब्लाक भी लगाए जा रहे हैं।

कई मकान तो पूरे जमींदोज हो गए

महाकाल सवारी मार्ग के कई स्थानों पर पुरानी बसाहट है। सडक़ चौड़ीकरण के लिए दस फीट तक मकान तोडऩा थे परंतु कई पुराने मकान कमजोर मकान पूरे ही जमींदोज हो गए। इन मकानों के रहवासियों और भवन स्वामियों को पूरा मकान नया बनवाना पड़ेगा।

जमीन ली है तो मुआवजा भी दिलाएं

रास्ते के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाए हैं और जमीन अधिग्रहण कर 5 से 10 फीट तक निर्माण तोड़े गए हैं। जिनके मकान या दुकान टूटी है उनकी शिकायत है कि मुआवजा नहीं मिला है न ही इसके लिए कोई प्रक्रिया चल रही है। ढाबा रोड पर सडक़ को १८ मीटर चौड़ा किया जा रहा है।

इसलिए सबसे ज्यादा तोड़-फोड़ भी इसी इलाके में हुई है। किसी की दुकान 5 फीट तो किसी का मकान 10 फीट टूटा है। क्षेत्र के ड्रायफ्रूट व्यवसायी जुल्फिकार कापड़ीवाला ने कहा शासन ने जमीन ली है तो मुआवजा देना चाहिए। काइद जौहर अदनवाला ने कहा उनका दो मंजिला मकान 15 फीट टूटा है। दोनों व्यवसायियों ने शहर में सडक़ें चौड़ी करने और सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा उनके निर्णय से चौराहा सुंदर हो गया है। यहां अब जाम भी नहीं लगेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें