Advertisement

चामुण्डा माता मंदिर के पीछे युवक को ले जाकर बदमाशों ने चाकू मारे

उज्जैन। सुबह करीब 8.30 बजे चामुण्डा माता मंदिर के पास से जा रहे युवक को 4 युवकों ने पकड़ा और मंदिर के पीछे ले जाकर उसे चाकू मारकर 3 हजार रुपये छीन लिये। अनिल पिता शिवनारायण 19 वर्ष निवासी सुवासरा ने बताया कि वह गार्डन में केटरिंग का काम करता है और वहीं सोता है।

Advertisement

अनिल ने बताया कि वह सुबह 8.30 बजे के करीब चामुण्डा माता से पैदल देवासगेट तरफ जा रहा था। मां तेजूबाई बीमार है तो उसे 3 हजार रुपये ऑनलाइन भेजना थे। तभी चामुण्डा के पास से जाते समय 4 बदमाशों ने उसे पकड़ा और मंदिर के पीछे निर्माणाधीन अस्पताल भवन की तरफ ले गये जहां बदमाशों ने उससे रुपयों की मांग की व रुपये नहीं देने पर दो युवकों ने हाथ, पीठ व सिर में चाकू मार दिये।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें