उज्जैन स्टेशन पर रुकने वाली दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए

उज्जैन। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराए पर संचालित 9 स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए हैं और एक स्पेशल ट्रेन को नियमित किया है। इनमें से दो ट्रेनें उज्जैन से होकर गुजरती हैं। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया पश्चिम रेलवे ने उज्जैन होकर जाने वाली जिन दो ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं, उनमें पहली ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल है। यह अब 26 सितंबर तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02119 झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 24 सितंबर तक विस्तारित रहेगी।
ट्रेन संख्या 02200 शनिवार शाम 4:55 बजे उज्जैन और ट्रेन संख्या 02199शुक्रवार सुबह 3:50 बजे उज्जैन पहुंचती है। इसी तरह ट्रेन संख्या 04106 उधना -प्रयागराज अब 28 सितंबर तक और ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज-उधना स्पेशल 27 सितंबर तक विस्तारित की गई हैं। ट्रेन संख्या ०4106 सोमवार और शुक्रवार को सुबह 7:20 बजे उज्जैन तथा ट्रेन संख्या ०4105 गुरुवार और रविवार को दोपहर 12:30 बजे उज्जैन पहुंचती है।









