Advertisement

आ रही है पालकी, ‘जय महाकाल की’

शिप्रा तट पर 1100 बटुक करेंगे वैदिक मंत्रों के उद्घोष से बाबा का अर्चन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आज भगवान महाकाल शाम को नगर भ्रमण पर आ रहे हैं। राजाधिराज के स्वागत में नगर तैयार है। सवारी मार्ग पर बेरिकेडिंग रविवार को ही कर ली गई थी। शाम चार बजे मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। आज की सवारी के दौरान शिप्रा तट पर 1100 वैदिक बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रों के उदघोष के साथ भगवान का अर्चन किया जाएगा।

आज सावन का पहला सोमवार है। भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। सुबह से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की जबर्दस्त भीड़ देखी गई है। महाकाल मंदिर आने के सभी रास्ते रात से ही फुल थे। उज्जैन आने वाले प्रमुख मार्ग इंदौर रोड, महामृत्युंजय मार्ग से हरिफाटक ब्रिज पर देर रात से जाम की स्थिति बनी है। हालांकि मंदिर में दर्शनार्थियों का सैलाब पिछले दो दिनों से देखा जा रहा है। रविवार को 4 लाख 19 हजार 732 दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे थे। रात भर मंदिर के आसपास दर्शनार्थियों की आवाजाही लगी रही।

Advertisement

भस्म आरती में पहुंचे कलेक्टर
दर्शनार्थियों की अत्यधिक भीड़ की सूचना मिलने के बाद अधिकारी भी देर रात से ही सतर्क हो गए। भस्म आरती के समय तड़के तीन बजे कलेक्टर रौशनकुमार सिंह अचानक मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक साथ थे। भस्मारती के वक्त अचानक कलेक्टर व प्रशासक को अपनी बीच देख मंदिर कर्मचारी भी चकित रह गए। दोनों ने भस्म आरती मेें आए दर्शनार्थियों से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक सुबह चलित कतार के जरिए करीब 6 हजार से अधिक लोगों को भस्म आरती के दर्शन करवाए गए हैं।

जानिए कब कहां रहेगी बाबा की पालकी

Advertisement

 दोपहर 3 बजे : सभा मंडप में पूजन प्रारंभ

 शाम 4 बजे : मंदिर से पालकी बाहर

 शाम 4.30 : गुदरी चौराहा

शाम 4.15 : बक्षी बाजार

शाम 4.30 : कहारवाड़ी से

 शाम 5-5:30: रामघाट

शाम 6 बजे : रामानुजकोट,

शाम 6.15 : सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड,

 शाम 6.30 : छत्री चौक, गोपाल मंदिर,

शाम 6.45 : पटनी बाजार, गुदरी बाजार

शाम 7.00 पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर लौटेगी।

जानिए सवारियों का क्रम और थीम

 प्रथम- 03 अगस्त (थीम- वैदिक उद्बोधन)

द्वितीय- 10 अगस्त (थीम-विभिन्न लोक नृत्य)

तृतीय- 17 अगस्त (थीम- पुलिस, आर्मी, होमगार्ड, विद्यालयीन एवं निजी बैंड की प्रस्तुति)

चतुर्थ- 24 अगस्त (थीम- पर्यावरण संरक्षण)

पंचम -31 अगस्त (थीम- 84 महादेव की झांकी)

राजसी सवारी- 7 सितंबर (थीम -सिंहस्थ) ड्रोन से पुष्प होगी।

सवारी के दौरान नो-एंट्री और डायवर्जन

नो-एंट्री क्षेत्र-सोमवार की सवारी के दौरान कोट मोहल्ला, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, हरसिद्धि, रामघाट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंको चौक, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों पर जाने से बचें- देवासगेट, इंदौरगेट, दौलतगंज, बेगमबाग, महाकाल घाटी, हरसिद्धि, गुदरी, दानीगेट, ढाबा रोड, जूना सोमवारिया और केडी गेट। यहां भारी भीड़ की संभावना है।

भारी वाहनों का डायवर्जन- रतलाम, नागदा, मंदसौर और नीमच की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। देवासगेट बस स्टैंड से हरिफाटक की ओर बसों की एंट्री नहीं होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें