Advertisement

कटिंग बनाने सैलून पर गए युवक की अचानक हुई मौत

उज्जैन। कायथा थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक सैलून पर गया था जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि निर्भय सिंह पिता बंशीलाल 35 वर्ष निवासी खारवा थाना कायथा खेती करता था। कल वह सैलून पर गया था तभी निर्भय की तबियत बिगड़ी। उसे परिजन अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने निर्भय को मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि युवक ने संभवत: जहरीला पदार्थ खाया था। शव का पीएम कराया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू की जायेगी।

सिंगरोली के श्रद्धालु की महाकाल मंदिर में सोने की चेन चोरी

Advertisement

उज्जैन। सिंगरोली का युवक दोस्तों के साथ पिछले माह उज्जैन दर्शन करने आया था। यहां महाकाल मंदिर में दर्शनों के बाद उसे पता चला कि गले से सोने की चेन चोरी हो चुकी है। उसने महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि महेन्द्र पिता रामलखन कुशवाह 37 वर्ष निवासी सिंगरोली 9 अगस्त को महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिये पहुंचा था।

यहां दर्शन के बाद वह मंदिर परिसर में आया जहां उसे पता चला कि गले से 37 ग्राम वजनी सोने की चेन नहीं है। तलाशी के बाद भी चेन नहीं मिली। पुलिस ने महेन्द्र से उस समय शिकायती आवेदन लिया था। कल महेन्द्र की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ चेन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि चेन की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review