Advertisement

गिरिराज रतन में चोरी: एक मकान से नकदी दूसरे से बाइक चुराई

पटिए का किया उपयोग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुवार रात कानीपुरा रोड स्थित गिरिरात रतन कॉलोनी में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े। एक जगह से नकदी और दूसरे से बाइक चोरी हुई है।

सुनील कुमार पिता रमेशचंद सोलंकी ने बताया कि रात करीब 1 बजे वह घर में सो रहे थे। देर रात चोरों ने पोर्च के गेट का ताला तोड़कर अंदर रखी बाइक चुरा ली। सुबह नींद से जागे तो गेट के ताले टूटे दिखे।

Advertisement

कॉलोनी के पीछे नाले पर पटिया रखकर बदमाश मोटर सायकल चलाकर ले गए। इसी कॉलोनी के सी-सेक्टर स्थित सूने मकान के भी चोरों ने ताले तोड़े। पड़ोसी महेंद्र महाराज ने इसकी सूचना मकान मालिक व पुलिस को दी। चिमनगंज पुलिस के मुताबिक चोर यहां से 20-30 हजार रुपए नकद ले गए थे। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें