Popup Image
Advertisement

कल नहीं होगा शहर में जलप्रदाय, अफसर और जनप्रतिनिधियों की टीम पहुंची गंभीर बांध

एक दिन छोडक़र जलप्रदाय का आ सकता है प्रस्ताव

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। निगमायुक्त, अपर आयुक्त की कड़ी मेहनत के बाद भी पटरी से उतर रही शहर की जलप्रदाय व्यवस्था ठीक नहीं हो रही है। रविवार को शहर में जलप्रदाय नहीं होगा।

निगमायुक्त की मंशा है कि एक दिन का ब्रेक लेकर टंकियों को पूरी तरह भर दिया जाए और फिर शहर में जलप्रदाय किया जाए, ऐसे में कम दबाव, गंदे पानी की समस्या का निदान होने की संभावना बन जाएगी। इधर, शनिवार को वार्ड नंबर, ३, ४ और ६ में पानी नहीं आने की शिकायतें आती रहीं। महापौर, निगम सभापति और निगमायुक्त के नेतृत्व में अफसर और पार्षदों की टीम आज गंभीर बांध का मुआयना कर रही है। अगर गंभीर में पानी की स्थिति गंभीर हुई तो एक दिन छोडक़र जलप्रदाय का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

Advertisement

दरअसल जल सप्लाई, सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए बने उज्जैन नगर निगम में इस वक्त सबसे बड़ी समस्या जलप्रदाय की आ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद कहीं ना कहीं से रोजाना ही शिकायतें आ रही हैं। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त पवनकुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र पटेल और पीएचई की टीम जमकर मेहनत कर रही है लेकिन हल नहीं निकल रहा है। एमआईसी सदस्य और निगम की जलकार्य समिति के प्रभारी प्रकाश शर्मा बताते हैं कि कई कारणों से दिक्कत आ रही है।

निर्माण कार्य के कारण टूट-फूट- शहर में बड़ी संख्या में निर्माण कार्य चल रहे हैं, ऐेस में आए दिन कहीं ना कही पाइपलाइनें टूट-फूट रही हैं। समन्वय के बावजूद इस समस्या के कारण जलप्रदाय प्रभावित हो रहा है।

Advertisement

विद्युत वितरण कंपनी का शटडाउन- पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इन दिनों मानसून पूर्व मेंटेनेंस कर रही हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों में यह काम चल रहा है। शहर में गंभीर बांध से पानी सप्लाई होता है। ऐसे में यहां का फीडर बंद रहने से पंप नहीं चलते और टंकियां पूरी तरह नहीं भरतीं। नतीजा जल सप्लाई प्रभावित होती है।

क्या कर रहे हैं

रविवार को जलप्रदाय नहीं कर रहे हैं। इस दिन सारी टंकियां पर्याप्त प्रेशर से भर जाएंगी। सोमवार केा जलप्रदाय करेंगे। एक दिन सप्लाई रोकने से रोटेशन बन जाएगा।

व्यवस्था को सुचारू करने की कोशिश कर रहे हैं: व्यवस्था को सुचारू करने की कोशिश कर रहे हैं। टंकियों के भरने की मॉनिटरिंग की जा रही हैं। जल्दी ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।-अभिलाष मिश्रा, निगमायुक्त

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें