रविवार को संपूर्ण शहर में जल प्रदाय नहीं होगा

गंभीर इंटेकवेल क्षेत्र में लगातार हो रहे पावर कट के चलते एमपीईबी विभाग द्वारा प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके लिए दिनांक 23/05/26 (शनिवार) को गंभीर इंटेकवेल फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा।
Advertisement
इस तकनीकी कार्य के कारण अगले दिन यानी 24/05/26 (रविवार) को पूरे शहर में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी और किसी भी क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी।प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
Advertisement









