Advertisement

खाद वितरण में आई समस्या, किसानों ने दिया सुझाव, अब ई-टोकन फिर से लागू

खाद वितरण व्यवस्था ई-विकास पोर्टल 2.0 से जोड़ी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। किसानों को अब ई-टोकन व्यवस्था से खाद मिलेगा। खाद वितरण के लिए 20 दिन पहले किया बदलाव शासन ने रद्द कर दिया है। गुरुवार से कृषि विभाग ने खाद वितरण व्यवस्था को ई-विकास पोर्टल 2.0 से जोड़ दिया है। अब किसानों को टोकन, ऑनलाइन अनुमति, व्हाट्सएप बॉट और हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं से खाद मिलने में आसानी होगी।

नई व्यवस्था के अनुसार किसान अपनी आवश्यकता एवं इच्छानुसार किसी भी एक उर्वरक का चयन कर खरीद सकेंगे। आईसीएआर की फसलवार अनुशंसा के अनुसार अथवा उससे अधिक मात्रा में उर्वरक पहली बार में ही खरीदने की सुविधा होगी। अतिरिक्त उर्वरक की आवश्यकता होने पर 50 शब्दों में कारण लिखने की अनिवार्यता समाप्त कर ड्रॉपडाउन के माध्यम से कारण चयन की सुविधा दी गई है।
सुझाव के अनुसार परिवर्तन कर लागू की है व्यवस्था
सहायक संचालक कृषि कमलेश राठौड़ ने बताया ई-टोकन व्यवस्था का किसानों ने विरोध किया था। इसपर ई-विकास प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने किसान संगठनों, निजी उर्वरक विक्रेताओं एवं अन्य संबंधित लोगों से सुझाव प्राप्त किए। इन सुझावों को ई-विकास प्रणाली 2.0 में शामिल किया गया है। सहायक संचालक राठौड़ ने बताया आवश्यकता अनुसार किसान किसी भी एक उर्वरक का चयन कर खरीद सकेंगे। अधिक मात्रा में उर्वरक पहली बार में ही खरीदने की सुविधा होगी। अतिरिक्त उर्वरक की आवश्यकता होने पर 50 शब्दों में कारण लिखने की अनिवार्यता समाप्त कर ड्रॉपडाउन के माध्यम से कारण चयन की सुविधा दी गई है। ई-टोकन व्यवस्था में किसानों के सुझाव पर और भी बदलाव किया जा सकेगा।

Advertisement

यह भी हैं सुविधाएं

की गणना अब प्रति हेक्टेयर बैग के आधार पर की जाएगी।

Advertisement

ई-विकास 2.0 में वाट्सएप बोट द्वारा मोबाइल से टोकन जनरेट करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। टोकन जनरेट करने के साथ-साथ किसान को एसएमएस से टोकन नंबर, रिटेलर, उर्वरक, उठाव तिथि एवं टोकन की वैधता जैसी जानकारी भी प्राप्त होगी।

टोकन जनरेट होने के 24 घंटे बाद उसे निरस्त करने की सुविधा मिलेगी।

 फसल खराब होने की स्थिति में पुन: उर्वरक की मांग के लिए एक्सेप्शनल हैंडलिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 एक्सेप्शनल हैंडलिंग के प्रकरणों का संबंधित अधिकारी द्वारा 48 घंटे के भीतर अनुमोदन किया जाएगा।

मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों पर 300 से अधिक टोकन प्रतिदिन जनरेट करने की सुविधा रहेगी।

 पोर्टल पर फसलवार विभिन्न उर्वरक समूह की जानकारी रहेगी। जिससे आवश्यकता के अनुसार किसान उर्वरक समूह का चयन कर सकेंगे।

डबल लॉक केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार उर्वरक भंडारण कर ऑटोमेटेड व्यवस्था विकसित की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें