Advertisement

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

नौतपा से पहले मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश वाला मौसम है। मई में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब किसी न किसी जिले में बारिश न हुई हो। बुधवार को भोपाल में सुबह तेज धूप रही, दोपहर में अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इसी तरह छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश हुई। सीहोर, उमरिया और शाजापुर में आंधी चली और ओले गिरे।

Advertisement

इन जिलों में ओले-आंधी का अलर्ट – इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, धार, शाजापुर और सीहोर में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की भी संभावना है।

इन जिलों में तेज बारिश का अनुमान – देवास, भोपाल, विदिशा, अनूपपुर, डिंडौरी, रायसेन, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, दक्षिण पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, कटनी, सीधी, सिवनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली और जबलपुर में भी तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें