ट्रेन का समय बदला

उज्जैन। रतलाम मंडल से होकर चलने वाली 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस का इंदौर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान समय में बदलाव किया है। 28 फरवरी से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से चलने वाली ट्रेन इंदौर स्टेशन पर दोपहर 13:35 पहुंचेगी। प्रस्थान 13:45 बजे करेगी।

ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
उज्जैन। महाशिवरात्रि मेले के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को लेकर 11 जोड़ी मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा जो 3 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
ये ट्रेनें ठहरेंगी: 12923/12924 डॉ. अम्बेडकर नगर-नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 19301/19302 डॉ. अम्बेडकर नगर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 22911/22912 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस, 20414/20413 इंदौर-वाराणसी सुपरफास्ट एक्स., 20416/20415 इंदौर-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14115/14116 डॉ. अम्बेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 19313/19314 इंदौर-पटना एक्स., 19321/19322 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, 19305/19306 डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्स., 22645/22646 इंदौर-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस., 22191/22192 इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस









