धर्मशाला परिसर में किया पौधारोपण

उज्जैन। फोटोग्राफर फाउंडेशन मध्य प्रदेश के तत्वावधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर शिप्रा तट रामघाट के समीप स्थित मुंबई वाले धर्मशाला परिसर में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष विनोद चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष मोनू जैन, विजय नागर, राकेश गौड़ आदि फोटोग्राफर उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement









