गरोठ ब्रिज पर ट्रक कटिंग, परचून सामान के 30 बक्से चुराए

उज्जैन। इंदौर से परचून का सामान लेकर गाजियाबाद जा रहे ट्रक से 30 बक्से चोरी होने का मामला सामने आया है। गरोठ ब्रिज पर चलते ट्रक से बदमाशों ने मंगलवार रात घटना को अंजाम दिया है।

Advertisement
चोरी गए 30 बक्सों मेें हजारों रुपए का सामान है। राघवी थाने पर मामला दर्ज हुआ है। हरियाणा के ट्रक चालक कप्तानसिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि वह इंदौर से परचून का सामान भरकर गाजियाबाद जा रहा था। गरोठ हाइवे ब्रिज से खेड़ाखजूरिया के बीच बदमाशों ने कटिंग की वारदात करते हुए दवा, वेल्डिंग रॉड, बुक सहित अन्य सामान के 30 बक्से चोरी कर लिये गए जिसकी कीमत हजारों रुपए है।
रोड पर लगे कैमरे बंद
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक हाइवे पर लगे कैमरे भी बंद है। खासकर वारदात स्थल के आसपास के कैमरे पुलिस को बंद मिले। इस कारण बदमाशों का सुराग भी नहीं मिल पाया है।
Advertisement









