Advertisement

भारतीय मजदूर संघ का दो दिनी प्रादेशिक अधिवेशन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ का 23वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन आज से महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए अधिवेशन व्यवस्था के मीडिया प्रभारी दिलीप चौहान एवं रवि राठौर ने बताया कि आयोजन को लेकर 16 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रारंभ हुई।

Advertisement

उद्घाटन अवसर पर मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते, अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेशे, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मध्यप्रदेश महिला विवाह की प्रमुख संध्या मिश्रा, मध्य क्षेत्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई, मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले ने दीप प्रज्वलित करते हुए भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं राष्ट्र ऋषि दंतोपंत ठेगड़ी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की। इस अवसर भारतीय मजदूर संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

शोभा यात्रा 17 फरवरी दोपहर 3 बजे रामघाट स्थित राणौजी की छतरी से शुरू होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती है देवास गेट पुराने माधव कॉलेज के सामने सभा के रूप में समाप्त होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें