Advertisement

एशियन ग्लोबल कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उज्जैन के दो युवा

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। 28 एवं 29 नवंबर को कज़ाकिस्तान में आयोजित होने वाले एशियन ग्लोबल कप प्रतियोगिता में उज्जैन के रोहित एवं आदित्य देवड़ा मप्र, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisement

1937 में बनी हेयर इंडस्ट्री की आर्गेनाईजेशन सीएमसी केट वल्र्ड का मुख्य कार्यालय इटली में है। जिसमें दुनियाभर के 50 देश जुड़े हैं, 2023 में भारत भी इससे जुड़ा। इसमें पहली बार भारत से 15 सदस्यीय टीम कज़ाकिस्तान में होने जा रहे एशियन ग्लोबल कप में हिस्सा लेने जा रही है।

भारत में करीब १ करोड़ हेयर आर्टिस्ट, 40 लाख हेयर ड्रेसर, 30 लाख ब्यूटीशियन, 5 लाख नेल आर्टिस्ट हैं। इन सबके बीच से श्रेष्ठ 15 आर्टिस्ट 3 स्टेट, 10 शहर से भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उज्जैन के रोहित देवड़ा, आदित्य देवड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। रोहित फीमेल हेयर ड्रेसिंग और आदित्य जेंट्स बर्बरिंग में चयनित होकर अपना हूनर दिखाएंगे। प्रतियोगिता में इटली, टर्की, चायना, कजागिस्तान सहित 50 देशों की टीमें शामिल होंगी जिनके बीच रोहित और आदित्य अपनी कला का प्रदर्शन करने 24 नवंबर को उज्जैन से दिल्ली जाएंगे।

Advertisement

यहां से फ्लाइट द्वारा कजाकिस्तान पहुंचेंगे। जहां 28 एवं 29 नवंबर को यह प्रतियोगिता होगी। एशियन ग्लोबल कप के लिए उज्जैन जाने वाले आदित्य 28 कैची से एक साथ हेयर कटिंग कर पहले भी विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। वहीं रोहित ने भी तीन बार प्रदेश स्तरीय हेयर कट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विजय प्राप्त की है। दोनों का चयन होना उज्जैन के लिए गर्व की बात है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें