Advertisement

उज्जैन बुद्धिस्ट सोसायटी ने स्तूपों पर की पूजा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन बुद्धिस्ट सोसायटी के तत्वावधान में सांची बौद्ध महोत्सव में बौद्ध स्तूपों पर गहन अध्ययन एवं चर्चा की गई। इसके अलावा एसिएट बुद्धिस्ट के अंक का विमोचन किया गया। साथ ही भिक्खु डॉ. सुमेध थेरो की पुस्तकें दक्षिण भारत में बौद्ध धम्म, दक्षिण भारत के आदिवासी तथा पूर्वी भारत के आदिवासी का विमोचन किया गया।

Advertisement

72वें सांची बौद्ध महोत्सव का आयोजन महाबोधी सोसायटी एवं मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया गया। उज्जैन बुद्धिस्ट सोसायटी के पदाधिकारियों में डॉ हरीबाबू कटारिया, सावित्री कटारिया, पुष्पा कोरी, जय सिंह आदि ने बौद्ध भिक्खु डॉ. सुमेध थेरो के साथ स्तूपों पर पूजा वंदना की और भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें