Advertisement

पुणे का सरफराज महिला मित्र के साथ भस्मार्ती में पहुंचा, हिंदू संगठन के लोगों ने पीटा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पुणे के गांधीनगर इलाके में रहने वाले सरफराज शेख की मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। वह महिला मित्र के साथ भस्मार्ती में शामिल होने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा था। बाहर इंतजार करते समय हिंदूवादी संगठन के लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसका नाम-पता पूछा और तस्दीक होते ही उसकी पिटाई कर दी। युवक को महाकाल थाना पुलिस को सौंपा गया है।

 

Advertisement

26 साल का सरफराज शेख पुणे में कार वॉशिंग का काम करता है। उसके सेंटर पर एक महिला ओला ड्राइवर कार वॉशिंग के लिए आती-जाती हैं। पुणे की रहने वाली यह कार ड्राइवर उज्जैन श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आ रही थीं। उसके साथ ही सरफराज भी आ गया। उसने भी बाबा के दर्शन की इच्छा जताई। बीती रात दोनों ने नानाखेड़ा क्षेत्र के एक स्टे में अलग-अलग रूम लिए। तडक़े करीब ४ बजे दोनों चलित भस्मार्ती के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे।

कतार में लगकर वह अपनी बारी का इंतजार कर ही रहे थे कि इस बीच हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और सरफराज से पहले नाम-पता पूछा और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह बचने की दुहाई देता रहा लेकिन कार्यकर्ता उस पर चांटे और घूंसे बरसाते रहे। आखिर में उन्होंने सरफराज को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि युवक को सौंपा है। अभी देख रहे हैं कि अपराध बनता भी है या नहीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें