Advertisement

उज्जयिनी व्यापार मेले में अब तक 15669 गाडिय़ां बिकी

11 हजार से अधिक कार सेल, 78 करोड़ 31 हजार रु. की छूट मिली

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विक्रमोत्सव के उज्जयिनी व्यापार मेले में सबसे अधिक कारोबार गाडिय़ों का हुआ है। मेले में वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में ५० प्रतिशत छूट की वजह से कार सहित अन्य वाहनों की जमकर ब्रिकी हुई है।

उज्जयिनी व्यापार मेले अब तक 15669 गाडिय़ां बिक चुकी है। मेले में दोपहिया, चार पहिया, इलेक्ट्रिक व्हीकल और हल्के कमर्शियल वाहनों की खरीदी पर रजिस्ट्रेशन में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसमें कीमत की कोई लिमिट नहीं है। प्रदेशभर से लोग इस मेले में गाडिय़ा खरीदने के लिए पहुंच रहे हंै। व्यापार मेले में अब तक 15569 गाडिय़ों की खरीदी पर लोगों को 78 करोड़ 31 हजार 403 रुपए की छूट मिल चुकी है, वहीं इतना ही टैक्स आरटीओ में जमा हुआ है। अभी भी रोजाना सैकड़ों गाडिय़ां बिक रही हैं। हालत यह है कि रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ के अस्थायी सेटअप (यातायात थाने के पीछे) लंबी-लंबी कतार लग रही है।

Advertisement

परिवहन राजस्व के लक्ष्य से गया पिछड़ इंदौर

प्रदेश में राजस्व देने के मामले में इंदौर परिवहन कार्यालय हमेशा अव्वल रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में इंदौर लक्ष्य से पीछे रह गया। उज्जैन में आयोजित व्यापार मेले की वजह से इंदौर पिछड़ गया। इंदौर परिवहन कार्यालय ने हमेशा तय लक्ष्य से हमेशा अधिक राजस्व एकत्र किया गया, लेकिन वित्त वर्ष 2023-24 में इंदौर लक्ष्य से पीछे रह गया।

Advertisement

अधिक कीमत के वाहन उज्जैन व्यापार मेले में पंजीकृत होने से इंदौर का राजस्व प्रभावित हुआ। उज्जैन में व्यापार मेला में मिलने वाली छूट की वजह से आसपास के परिवहन कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले वाहन उज्जैन में पंजीकृत हुए। इससे सर्वाधिक प्रभावित इंदौर परिवहन कार्यालय हुआ। इंदौर में पंजीकृत होने वाले मालवा-निमाड़ के अधिकांश वाहन व्यापार मेले की वजह से उज्जैन में पंजीकृत हुए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें