देवास में एमडी ड्रग्स के साथ उज्जैन का युवक गिरफ्तार

उज्जैन। देवास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इंदौर-भोपाल बायपास स्थित गुजरात ढाबे के पीछे कच्चे रास्ते पर मादक पदार्थ लेकर खड़ा है।

Advertisement
नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कुरैशी बताया। वह उज्जैन के लोहे का पुल कोट मोहल्ले का रहने वाला है और 22 साल का है। आरोपी के पास से 14.7 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब 29,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त की है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement









