Advertisement

यूनिवर्सिटी के कैशियर की लाश देवास रोड से मिली

उज्जैन। सोमवार सुबह देवास रोड इस्कॉन टर्न पर झाडिय़ों में पड़ी अज्ञात व्यक्ति की लाश माधव नगर पुलिस ने बरामद कर उसके कपड़ों से मिली आईडी के आधार पर शव की पहचान की और परिजनों को सूचना देकर शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

Advertisement

राजेश पिता मानसिंह 38 वर्ष निवासी दमदमा के रूप में उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि राजेश सिंह विक्रम यूनिवर्सिटी में कैशियर के पद पर पदस्थ था और शराब पीने का आदी था। शनिवार को उसकी पत्नी ममता सिरोलिया इमलीपुरा भेरूनाला स्थित मायके गई थी।

राजेश सिंह के दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन अत्यधिक शराब पीने की आदत के चलते उसके पिता माता शराब नहीं पीने के लिये समझाते थे। वह घर से कब निकले और किन परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हुई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें