Advertisement

सावन महीने में सस्ती हुईं सब्जियां, फलों की बढ़ी मांग

भाव में गिरावट, टमाटर सस्ता, अनार 120-200 रुपए किलो

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सावन महीने में बाजार में सब्जियों के दाम में गिरावट का रूख है तो फलों की डिमांड बढ़ गई है। हालांकि आवक के साथ खरीदारी भी बढ़ी हुई है। बाजारों में इन दिनों कई तरह की सब्जियां और मौसमी फल उपलब्ध हैं। हालांकि सब्जियों और फलों के भाव में भी अंतर देखने को मिल रहा है।

व्यापारियों के अनुसार बारिश के मौसम में आवक और मांग के हिसाब से फलों-सब्जियों के दाम में रोजाना बदलाव हो सकता है। इस समय जहां आलू, प्याज और टमाटर के भाव अपेक्षाकृत कम हैं, वहीं नींबू, शिमला मिर्च और कुछ फलों के दाम थोड़े टाइट हैं।

Advertisement

बैंगन 60 तो अनार 120  रुपए प्रति किलो

खेरची की बात करें तो मार्केट में बैंगन 60 रुपए किलो तो टमाटर 30-40  रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। बब्बूगोसा 200 रुपए किलो है। फलों की बात करें तो अनार 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। भाव की बात करें तो सब्जियों के भाव एक सप्ताह में कुछ नीचे आए हैं।इसकी वजह सावन और चातुर्मास का शुरू होना है। इस समय लोग हरी सब्जियों का सेवन कम कर देते हैं। टमाटर एक सप्ताह पहले 60 रुपए किलो बिक रहे थे। अब उसके दाम ३० से ४० रुपए किलो हो गए हैं।

Advertisement

 

सब्जी / फल भाव
बैंगन ₹60 / किलो
पालक ₹15 / 250 ग्राम
शिमला मिर्च ₹120 / किलो
फूलगोभी ₹20–30 / नग
टमाटर ₹30–40 / किलो
प्याज ₹30 / किलो
आलू ₹20–30 / किलो
करेला ₹50 / किलो
नींबू ₹120 / किलो
भुट्टा ₹40–50 / किलो
धनिया ₹40–60 / किलो
आलूबुखारा ₹160 / किलो
बब्बूगोसा ₹200 / किलो

फल

अनार 120-200 रुपए

केला 20-25 रुपए किलो

पपीता 40 रुपए किलो

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें