Advertisement

नो व्हीकल होने के बाद भी निकलती है गाडिय़ां, मार्निंग वॉकर्स परेशान

कोठी रोड से तरणताल के वॉकिंग झोन में टै्रफिक जवान नदारद, नहीं रुकते हैं वाहन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन तरणताल से कोठी तक वीआईपी मार्ग पर प्रतिदिन सुबह शाम भ्रमण करने के लिये बड़ी संख्या में महिला, बुजुर्ग, बच्चे पहुंचते हैं। भ्रमण के दौरान सड़क पर तेज रफ्तार गुजरने वाले वाहनों के कारण इन लोगों का पैदल चलना मुश्किल होता है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। खास बात यह कि यातायात थाने से एक ्रट्रैफिक जवान की ड्यूटी तरणताल चौराहे पर लग रही है उसके बावजूद वाहनों का आवागमन हो रहा है।

गर्मी के सीजन में सुबह शाम पैदल भ्रमण करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। वर्तमान में तरणताल से कोठी तक बड़ी संख्या में महिला, बच्चे और बुजुर्ग भ्रमण के लिये पहुंच रहे हैं, लेकिन सड़क पर सुबह 5 बजे से 8 बजे के बीच पैदल चलने के दौरान इस मार्ग पर मोटर सायकल, स्कूल बस, कारों के अलावा ट्रकों का आवागमन भी होता है। अनेक बाइक चालक तेज रफ्तार अपने वाहन चलाकर स्टंटबाजी भी करते हैं जिससे पैदल चलने वालों को दुर्घटना का भय बना रहता है। यातायात पुलिस द्वारा तरणताल चौराहे पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक जवान को सुबह 6 से 8 बजे तक वाहनों के आवागमन को रोकने के लिये तैनात किया जाता है, उसके बावजूद वाहन इस मार्ग पर पहुंच रहे हैं।

Advertisement

दुर्घटना का भय लगता है

सड़क पर पैदल चलने के दौरान मोटर सायकल, मोपेड के अलावा कार व बसों का आवागमन भी होता है। ऐसे में दुर्घटना का भय बना रहता है। भ्रमण के दौरान इस मार्ग पर सुबह-शाम के समय वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिये।
अनिता शुक्ला, शहीद पार्क

Advertisement

वाहनों से परेशानी होती है

सुबह स्वच्छ हवा में तरणताल से कोठी तक प्रतिदिन पैदल भ्रमण करने आते हैं। पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। इस मार्ग पर प्रात: भ्रमण करने वालों में महिला, बच्चे और बुजुर्गों की संख्या अधिक है इस कारण वाहनों का आवागमन सुबह 5 से 8 बजे के बीच बंद होना चाहिये।
जोगेन्द्र जायसवाल, फ्रीगंज

थाने वाले बोले हमारे पास सिर्फ 21 जवान

तरणताल चौराहे पर सुबह लगने वाले ट्राफिक पाइंट को हटाने के संबंध में जब यातायात थाने से जानकारी ली गई तो पुलिस का कहना था कि हमारे पास सिर्फ 21 जवान हैं, महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य जरूरी पाइंट पर उन्हें तैनात करना पड़ता है। शहर में वीआईपी मूवमेंट भी रहता है इस कारण तरणताल चौराहे से पाइंट हटाया गया है।

फोर्स की कमी थी कल से फिर लगाएंगे

ट्रैफिक डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया को जब बताया गया कि तरणताल से कोठी तक लगने वाला यातायात पुलिस का पाइंट पिछले कई दिनों से नहीं लग रहा इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं तो उनका कहना था कि उक्त पाइंट को फोर्स की कमी के कारण हटाया था, अब कल से फिर पुलिस जवान को तैनात कर देंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें