व्यास का शॉल-श्रीफल देकर किया अभिनंदन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लायंस क्लब इंटर नेशनल के मार्गदर्शन में लायंस क्लब ऑफ इंदौर द्वारा समाज सेवी चंद्र कुमार मित्तल स्मृति शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Advertisement
मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रामदास दादू महाराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन कुलभूषण मित्तल ने की। विशेष अतिथि पंकज मित्तल थे। समारोह में प्रधान अध्यापक शैलेंद्र व्यास का अतिथि द्वारा शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि दिनेश भारती ने किया।
Advertisement









