Popup Image
Advertisement

मौसम: 21 दिन बाद रात का तापमान सामान्य से ज्यादा, ठंड से मिली राहत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। छह साल में सबसे सर्द रहे नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक पलटी मार दी है। 21दिन बाद रात का तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक दर्ज किया गया, इस वजह से ठंड कम हो गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है। दिन का तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया है।

Advertisement

शहर में यूं तो ठंड की जोरदार शुरुआत दिसंबर में होती है और जनवरी मध्य तक रहती है, लेकिन इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही ठंड चमक गई थी। 19 नवंबर को ठंड ने रिकॉर्ड बना दिया था और इस दिन पिछले छह साल में नवंबर का सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सिलसिला तीन दिन पहले तक जारी था, तब तापमान सामान्य (15 डिग्री) से कम चल रहा था, लेकिन अचानक मौसम ने पलटी मार दी और सोमवार-मंगलवार की रात यह 16.7 डिग्री और मंगलवार-बुधवार की रात 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 5 नवंबर को रात का तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया था। सर्दी के इस मौसम में दिन का तापमान भी 28 डिग्री पर चल रहा है।

बीती रात बदला मौसम, छींटे गिरे
बीती रात मौसम में बदलाव देखा गया। शाम करीब 7 बजे छींटे भी गिरे। हालांकि ऐसी स्थिति थोड़ी ही देर रही। मौसम में बदलाव का असर लोगों के पहनावे पर भी दिखा और लोगों को दिन में गर्म कपड़े की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि शाम और रात के समय जरूर ठंड महसूस हुई। फिलहाल आद्र्रता भी कम हो रही है और यह सुबह के समय ६६ फीसदी तक पहुंच गई है। पहले यह 78फीसदी तक थी।

Advertisement

पिछले पांच दिन का तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
20 नवंबर 10.5 29.5
21 नवंबर 11.5 29.7
22 नवंबर 11.8 29.5
23 नवंबर 12.5 29.4
24 नवंबर 15.0 30.0
25 नवंबर 16.7 28.0
26 नवंबर 16.5

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें