100 निराश्रित बुजुर्गों को गेहूं वितरित

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। युवा मंच सत्संग समिति उज्जैन के तत्वावधान में 100 निराश्रित बुजुर्गों को प्रति माह गेहूं वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में 1 सितंबर को प्रत्येक निराश्रित बुजुर्ग को 10 किलो गेहूं वितरित किए गए।

समाजसेवी अजीत मंगलम के अनुसार मंच कार्यालय सांदीपनि नगर आगर रोड पर आयोजित गेहूं वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माली समाज के वरिष्ठ शिवनारायण जागीरदार, ओम आरोड़, मांगीलाल राजनोत, लायंस क्लब उज्जैन महाकाल के अध्यक्ष विजय तिवारी, राजेंद्रसिंह गिल, लीलाधर आड़तियां थे।
मंच अध्यक्ष मनोहर परमार, सह सचिव पारस कुमार जैन, कार्यालय प्रभारी पंढरीनाथ जैन, धर्मेंद्र जैन, चंद्रगुप्त, नरेंद्र शर्मा, चमन, राजीव राठी, संजीव गाडगिल, वीरेंद्र परमार, रविं कसार, मूलचंद राठौर, युवामंच महिला सत्संग अध्यक्ष पिंकी यादव, सचिव लक्ष्मी लश्करी आदि उपस्थित थे। संचालन संस्था अध्यक्ष मनोहर परमार ने किया। गेहूं वितरण के लिए 18,000 रुपए की नगद राशि लायंस क्लब उज्जैन महाकाल ने प्रदान की।









