दोस्त ने धमकाया, तो युवक ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

ढाई लाख रुपये का लोन लेकर दोस्त को उधार दिए थे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कंचनपुरा में रहने वाले युवक ने अपने दोस्त को लोन लेकर ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे तो दोस्त ने जान से मारने की धमकी देकर रुपये लौटाने से मना कर दिया। इससे आहत युवक ने बीती रात जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया उसे परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
AdvertisementView this post on InstagramAdvertisement
रोहित पिता नरेन्द्र सिंह 23 वर्ष निवासी कंचनपुरा फोटोग्राफर है और इंदौर में काम करता है। रोहित ने बताया कि उसने अपने दोस्त कृष्णा राठौर निवासी लक्ष्मी नगर को 8 माह पहले मनीव्यू ऑनलाइन एप से ढाई लाख रुपए का लोन लेकर रुपए उधार दिये थे। कृष्णा राठौर ने उस समय घर में जरूरी काम होना बताया था।
रोहित ने बताया कि जब उसने कृष्णा राठौर से उधार रुपए वापस मांगे तो उसने पहले तो एक दो दिन में रुपए लौटाने की बात कही लेकिन बाद में कृष्णा ने रिंकू परिहार नामक युवक से मोबाइल पर कॉल करवाकर धमकी दी की कृष्णा से रुपये वापस मत मांगना, नहीं तो इंदौर से उठवा लूंगा।
धमकी मिली तो घबरा गया
रोहित ने बताया कि कृष्णा राठौर और रिंकू की धमकी से घबराकर वह डर गया और छत पर जाकर रात 11 बजे जहर खा लिया। परिजनों ने रोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।









