Popup Image
Advertisement

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की निर्मम हत्या, 3 गिरफ्तार

ग्रामीणों को शंका हुई तो पुलिस को दी सूचना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:झार्डा थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हाखेड़ी हम्मा में रहने वाले युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। खास बात यह कि पत्नी ने पति की मौत को प्राकृतिक बताकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कराई लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया और हत्या का केस दर्ज करते हुए पत्नी सहित उसके प्रेमी व दोस्त को गिरफ्तार किया है।

यह था मामला: झार्डा थाना प्रभारी देवीलाल दसौरिया ने बताया कि तोफान सिंह पिता रामसिंह 30 वर्ष निवासी ग्राम कान्हाखेड़ी हम्मा थाना झार्डा की पत्नी लालकुंवरबाई का शंकर सिंह पिता कन्हैयालाल निवासी सादलपुरखेड़ा से प्रेम प्रसंग था। इसकी भनक तोफान सिंह को लगी तो उसने विरोध किया।

Advertisement

लालकुंवरबाई ने पति को रास्ते से हटाने के लिये अपने प्रेमी शंकर को 10 जून की रात 12.30 बजे अपने घर बुलाया। शंकर सिंह अपने दोस्त जगदीश निवासी महिदपुर के साथ 10-11 जून की रात तोफान के घर गया जहां से लाडकुंवर इलाज के बहाने अपने पति को लेकर उनके साथ निकली।

शंकर और जगदीश ने तोफान को रास्ते में नशा कराकर बेसुध कर दिया। जब तोफान को होश आया तो उसने विरोध शुरू कर दिया तो शंकर व जगदीश ने तोफान की पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर घायल हुआ। उसे आरडी गार्डी अस्पताल ले गये जहां उपचार के दौरान तोफान की मृत्यु हो गई।

Advertisement

थाना प्रभारी ने शव रखी एम्बुलेंस थाने बुलवाई

तोफान की मृत्यु को सामान्य बताकर उसकी पत्नी लालकुंवरबाई ने ससुरालजनों व गंाव के लोगों की इसकी सूचना देने के बाद अंतिम संस्कार की योजना बना ली वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को शंका हुई कि तोफान की अचानक मृत्यु नहीं हो सकती। उन्होंने थाना प्रभारी झार्डा को इसकी सूचना दी तो टीआई दसौरिया ने शव लेकर जा रही एम्बुलेंस को थाने बुलवाया और शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजा। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तोफान की मृत्यु शरीर पर लगी चोंटों के कारण आये हार्ट अटैक के कारण हुई है। इस पर पुलिस ने लालकुंवर, शंकर और जगदीश के खिलाफ धारा 302 का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें