Advertisement

इंदौर में विवाद में पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक

बाथरूम जाने के दौरान हमला करके हुई फरार

 

Advertisement


इंदौर। इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी ने एसिड अटैक किया। बताया जा रहा है कि पति बाथरूम में था, तभी पत्नी ने पीछे से आकर उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया और घर का दरवाजा बाहर से बंद करके फरार हो गई।

जलन होने पर पति ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चंदन नगर पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना नंदन नगर की है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मुकेश (पुत्र प्यारेलाल सुरागे) पर उसकी पत्नी ने एसिड फेंक दिया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

Advertisement

6 साल से चल रहा था विवाद

मुकेश और उसकी पत्नी के बीच पिछले 6 साल से अनबन चल रही थी, लेकिन इसके बावजूद वे साथ रह रहे थे। उनके चार बच्चे भी हैं, जो उनके साथ रहते हैं। मुकेश मजदूरी करता है। मुकेश ने बताया रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें