पांच लाख नोटों से होगा शृंगार

उज्जैन। हनुमान अष्टमी महापर्व पर 23 दिसंबर को पटनी बाजार स्थित मोदी की गली में श्री चैतन्य शिशु हनुमान मंदिर में बाबा का 5 लाख के नोटों से शृंगार किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी। श्री चैतन्य शिशु हनुमान मंदिर समिति के अनिल शर्मा, सुनील गर्ग, वीरेंद्र सुगंधी, पंकज मोदी, महेश नीमा, ओम गुप्ता, विनोद सोनी, आशा गौर, माया शर्मा, लक्ष्मीनारायण चौहान, भानी भैया, जगदीश जोशी, हरिप्रसाद साहू, अशोक पोरवाल भक्तों से बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है

Advertisement
Advertisement









