Advertisement

12000 अन्न व जलपात्र भेंट करेंगे

उज्जैन। ग्रीष्मकाल में संस्था ’निर्झर’ विगत 22 वर्षों से पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ महाअभियान चला रही है। इस वर्ष भी संस्था का पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ महाअभियान 18 मार्च से 5 जून तक चलाया जाएगा। संस्था अध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर ’निर्झर’ ने बताया कि 12000 जलपात्र व अन्न पात्र वितरित करेंगे।

Advertisement

संस्था के सदस्य व पदाधिकारीगण प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, प्रतिष्ठानों, शासकीय व अशासकीय कार्यालयों, फुटकर व्यापारियों व उज्जैन नगर में बाहर से आने वाले पर्यटकों को उपहार स्वरूप अन्न व जलपात्रों का वितरण करेंगे। साथ ही प्राप्तकर्तागण को पक्षी रक्षा व संरक्षण संकल्प पत्र भरना होगा। समापन अवसर पर पक्षी संरक्षकगणों को पक्षी प्रेम खग, सखा, जटायु, बर्ड स्टार, प्लाय स्टार अवार्ड से अलंकृत किया जाएगा। जानकारी ज्योति पटेल ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें