Advertisement

बिजली कंपनी के स्टोर से चुराया तार, 4 गिरफ्तार, जेल भेजा

उज्जैन। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महिदपुर स्थित स्टोर पर चार बदमाशों ने धावा बोला और 200 किलोग्राम एल्युमिनियम और 50 किलोग्राम तांबे के तार चुरा लिए। गुरुवार को दर्ज हुई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे चोरी किया तार बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

दरअसल, गुरुवार को श्रवणसिंह पिता दुलेसिंह निवासी मोचीखेड़ा ने टेंशन चौराहा स्थित विद्युत वितरण कंपनी के स्टोर में चोरी होने की सूचना दी थी। उसने बताया था कि बदमाश लगभग 200 किलोग्राम 33 के.वी. एल्युमिनियम एवं 50 किलोग्राम तांबे के तार चुरा ले गए हैं।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी तो पता चला वारदात को आमिर उर्फ भय्यू, फैजान, अबरार एवं मनीष ने अंजाम दिया है। इनको पकड़ा गया तो पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना कबूल कर लिया। आरोपियों से चोरी का माल जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय महिदपुर में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, एसआई अन्नपूर्णा कठेरिया,एनएस कनेश की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें