Advertisement

वाह रे नगर निगम … बारिश गई, अब 13 लाख में खरीदेगा बरसाती, संभाल कर रखना ही भारी पड़ेगा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नगर निगम शहर के लोगों को पानी के लिए तरसा रहा है। इसी बीच एक खेल और सामने आया है। बारिश को विदा हुए पखवाड़ा बीत गया। अब हमारा नगर निगम अपने कर्मचारियों के लिए 13 लाख रुपए खर्च कर रेनकोट और बरसाती खरीद रहा है। अधिकारियों का यह निर्णय नगर निगम में ही चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी चुप हैं। किसी भी जागरुक पार्षद ने अभी तक आवाज नहीं उठाई है कि आर्थिक तंगी झेल रहे है निगम को अभी से खरीदी की जरूरत क्या है?

Advertisement

नगर निगम में इन दिनों अधिकारियों की ही चल रही है। चाहे कार्तिक मेले का ले-आउट हो गया पेयजल व्यवस्था। जो काम जनप्रतिधियों को करना चाहिए वही काम अधिकारी कर रहे हैं। नई जानकारी यह है कि नगर निगम ने यूएडी379841-1 से एक टेंडर निकाला है। बरसाती और रेनकोट सप्लाई करने वाले ठेकेदारों और विक्रेतओं को न्यौता दिया है।

कुल 13 लाख का टेंडर है। नगर निगम की ओर से निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर रखी गई है। 2 दिसंबर को पता चल जाएगा कि वह सौभाग्यशाली ठेकेदार कौन है जो यह प्रदाय करेगा। मजेदार बात यह है कि टेंडर में इस बात का उल्लेख नहीं है कि रेनकोट और बरसाती की संख्या कितनी रहेगी।

Advertisement

ज्यादा दिन तक सुरक्षित नहीं रहती

रेनकोट और बरसाती व्यवसाय से जुड़े सुमित कुमार का कहना है कि बरतसात के लौट के आने में काफी कई महीने शेष है। अभी से यदि खरीद कर रख लें तो धन की बर्बादी ही है। ज्यादा दिन तक बसाती और रेनकोट को सहेज कर रखना ठीक नहीं
है। वैसे देखा जाए तो यह खरीदी बारिश के एक माह पहले होती तो बेहतर रहता।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें