बोरेश्वर महादेव एवं 24 अवतार भगवान विष्णुजी के दर्शन के लिए यात्रा रवाना

उज्जैन। दगवाड़ा में बोरेश्वर महादेव इंगोरिया एवं 24 अवतार भगवान विष्णुजी देपालपुर के दर्शन हेतु यात्रा का आयोजन वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल, महिला मंडल एवं समर्थ सेवा संस्था द्वारा किया गया। 11 अगस्त को आयोजित इस एक दिवसीय यात्रा में 3 बसों से 175 सदस्य शामिल हुए।
यात्रा को मुख्य अतिथि अश्विन कासलीवाल द्वारा हरा पौधा दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा मेें विशेष तौर पर श्याम महेश्वरी, चंद्रशेखर महेश्वरी, कैलाश मुंद्रा, विजय गोयल, विक्रम रघुवंशी, राजेंद्र शाह, विशाल नीमा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। यात्रा संयोजक अतुल नागर, पवन त्रिपाठी, सौरभ नागर, राहुल नागर, विश्वास नागर, पूर्णिमा शाह, कविता श्राफ, रत्ना नीमा, ममता अमर दिसावल रहे।

Advertisement
Advertisement









