युवक की बेरहमी से हत्या,चाकू से 18 वार किए,फिर गला रेता

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर सरे बाजार एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने उस पर चाकू से 18 वार किए। फिर गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विनोद राठौर के रूप में हुई है।
Advertisement
एसीपी सोनू डाबर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रमोद साईं यादव को हिरासत में ले लिया है। वह विनोद का पड़ोसी है। मर्डर करने के बाद भागकर अपने घर चला गया था। जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर जा रहे विनोद को पीछे से आए प्रमोद ने धक्का दिया। विनोद सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद प्रमोद ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। विनोद तड़पने लगा। इसके बाद प्रमोद ने चाकू से उसका गला रेत दिया।
Advertisement








