युवक ने साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी की

पत्नी गई थी मायके, पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट : तीन लोगों के नाम लिखे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बदरखा पिंगलेश्वर में रहने वाले युवक ने रात में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी दादी ने शव को फंदे पर लटका देखा। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए सीएच भेजा।
पंकज पिता विक्रम सिरोंदिया 26 वर्ष निवासी बदरखां पिंगलेश्वर फायनेंस कंपनी में काम करता था। सुबह उसकी दादी ने पंकज को फांसी पर लटके देखा। सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंची और शव को उतारकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पंकज के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें तीन लोगों के नाम लिखे हैं।
परिजनों ने बताया कि पंकज की पत्नी शिवानी डेढ़ माह से डोंगरखेड़ा स्थित मायके में रह रही है, फायनेंस का काम करने के दौरान संभवत: कर्जा होने के कारण उसने आत्महत्या की।
पंकज रात 2 बजे तक मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। पुलिस का कहना है कि शव का पीएम कराने के बाद परिजनों के बयान व सुसाइड नोट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









