Advertisement

पत्नी ने किए कई फोन, नहीं उठा कॉल… घर पहुंचने पर सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

दो साल की मासूम बेटी पिता के शव के पास सो रही थी, पड़ोसियों ने जगाया

Advertisement

उज्जैन। खंडेलवाल नगर में रहने वाले युवक का शव पलंग पर पड़ा था। उसकी दो साल की मासूम बेटी लाश के पास सो रही थी। पड़ोसियों ने चिमनगंज थाने पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

शुभम पिता जुगलकिशोर निगम (32) निवासी खंडेलवाल नगर फाइनेंस का काम करते थे। उनकी पत्नी मुस्कान प्राइवेट अस्पताल में नर्स हैं। गुरुवार वह नाइट ड्यूटी पर गई थी, मुस्कान ने शुक्रवार सुबह शुभम के मोबाइल पर कई बार कॉल किए। फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसे शंका हुई। मुस्कान ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार भूपेंद्र को कॉल किया और कहा कि घर जाकर देखो शुभम फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

शरीर ठंडा पड़ा, बेटी पास में सो रही

भूपेंद्र ने बताया कि मुस्कान के फोन करने पर शुभम के कमरे में जाकर देखा। दरवाजे पहले से खुले थे। शुभम पलंग पर लेटा था। उसे हिलाकर जगाने का प्रयास किया। उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। हरकत नहीं होने पर आसपास के लोगों को बुलाया। उसकी बेटी अनिका उसी बेड पर सो रही थी। पड़ोसियों ने डॉक्टर को सूचना दी जिसने चैकअप के बाद कहा कि शुभम की 4-5 घंटे पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

Advertisement

पीएम में स्पष्ट होगा मृत्यु का कारण
पुलिस ने बताया कि शुभम के शव को पीएम के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया है। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पीएम के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। परिजन के मुताबिक शुभम के माता पिता सुनवानी गोपाल विजयगंज मंडी में रहते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें