युवक ने दुपट्टे से फांसी लगाई, मौत

उज्जैन। हामूखेड़ी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लखन पिता बद्रीनाथ निवासी हामूखेड़ी नागझिरी मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम उसने दुपट्टे से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घर के बाहर खेल रहे पड़ोसियों के बच्चों ने दरवाजे की दरार से उसे फंदे पर लटके देखा और आसपास के लोगों को बताया। चौकीदार की सूचना पर नागझिरी पुलिस यहां पहुंची। उसकी पत्नी 6 दिनों से देवगुराडिया स्थित मायके में है। वह घर पर अकेला था।
मेला स्पेशल से युवक का ऑक्टोपेड चोरी
उज्जैन। भोपाल से मेला स्पेशल ट्रेन में बैठकर उज्जैन की यात्रा कर रहे युवक का ऑक्टोपेड अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया। धरमपाल निवासी पिपल्या मंडी मंदसौर ने बताया कि वह 60 हजार रुपए कीमत का ऑक्टोपेड लेकर पुलिस बैंड भर्ती परीक्षा देने भोपाल गया था। उज्जैन के लिए वह मेला स्पेशल ट्रेन में बैठा। उज्जैन स्टेशन पहुंचने पर उसकी नींद खुली तो देखा ऑक्टोपेड नहीं था। उसे यह नहीं पता कि ऑक्टोपेड कहां चोरी हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की है।









